जयंती पर डॉ.आंबेडकर को किया नमन, प्रतिमा पर जलाए दीपक
Amroha News - हसनपुर में आंबेडकर जयंती के अवसर पर स्कूलों और संगठनों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। हाकमपुर के एसएलजे पब्लिक स्कूल में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी ने आंबेडकर पार्क पर दीपक जलाकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

हसनपुर। आंबेडकर जयंती के मद्देनजर सोमवार को स्कूल-कालेजों व संगठनों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। डॉ.आंबेडकर को याद कर उनके आदर्श जीवन में अपनाने की अपील की गई। हाकमपुर के एसएलजे पब्लिक स्कूल में बच्चों व स्टाफ ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्या शिवानी त्यागी ने बाबा साहेब के योगदान की जानकारी दी। उधर, पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी ने डॉ.भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नगर स्थित आंबेडकर पार्क पर सोमवार शाम दीपक जलाए व बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान आंबेडकर जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार गौतम, सभासद शुभम अग्रवाल, पंकज भटनागर, राजपाल सैनी, सचिन गुप्ता, अर्पण गुप्ता, रवि शंकर शर्मा, रामवीर सिंह, अरविंद अन्ना, रितेश कुमार, मुकुल, विजय, जंग बहादुर, जगजीत सिंह मौर्य, राहुल, अशोक, रोहतास आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


