जयंती : बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने की अपील

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - नगर के आंबेडकर पार्क में मंगलवार देर शाम बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि शीशराम सिंह ने बाबा साहेब को मानवता के पथ-प्रदर्शक बताया। चंद्रपाल सैनी ने उनके सिद्धांतों पर चर्चा की। बालिका शिक्षा पर भी जोर दिया गया। कई नेता और समाजसेवी उपस्थित रहे।

जयंती : बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने की अपील

नगर के आंबेडकर पार्क के नजदीक मंगलवार देर शाम आयोजित विचार गोष्ठी में बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने की अपील की गई। बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता शीशराम सिंह ने कहा कि बाबा साहेब केवल एक वर्ग के नेता नहीं हैं, बल्कि वह पूरी मानवता के पथ-प्रदर्शक हैं। उन्होंने सामाजिक समानता, न्याय और शिक्षा को हथियार बनाकर भारतीय समाज को नई और प्रगतिशील दिशा प्रदान की। बतौर मुख्य वक्ता चंद्रपाल सैनी ने बाबा साहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के सिद्धांत पर विचार व्यक्त किए। विपिन सागर व अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ के अध्यक्ष रामवीर सिंह ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया।

इस दौरान आंबेडकर जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार गौतम, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, मुदित गुर्जर, डॉ.टीपी सिंह, महेंद्र आर्य, डॉ.नरेश कुमार, महिपाल सिंह, डॉ.अफसर अली, रूबी कौसर, विशाल चौधरी, जगत सिंह, महेश सागर, अजब सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे। उधर, मंगलवार रात सनातन जागरण मंच के संरक्षक महिपाल सिंह के आवास पर भी आंबेडकर जयंती मनाई गई। अल्लीपुर खादर में भी जयंती पर कार्यक्रम हुआ। बसपा रणवीर सिंह, सपा नेता दिनेश जाटव, लाल सिंह जाटव, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।