ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाअमरोहा में ठंड के बीच छूटी कंपकपी, आसमान में छाया कोहरा

अमरोहा में ठंड के बीच छूटी कंपकपी, आसमान में छाया कोहरा

शुक्रवार सुबह से ही कड़ी ठंड के बीच लोगों की कंपकंपी छूटती नजर आई। आसमान में घना कोहरा छाया रहा। धूप की लुकाछुपी के बीच जनजीवन बुरी तरह प्रभावित नजर आया। सुबह के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसरा...

अमरोहा में ठंड के बीच छूटी कंपकपी, आसमान में छाया कोहरा
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 10 Jan 2020 11:34 AM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार सुबह से ही कड़ी ठंड के बीच लोगों की कंपकंपी छूटती नजर आई। आसमान में घना कोहरा छाया रहा। धूप की लुकाछुपी के बीच जनजीवन बुरी तरह प्रभावित नजर आया। सुबह के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

लोगों ने बाहर निकलने से परहेज किया। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी थमी नजर आई। कड़ी ठंड में ठिठुरते हुए छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। अभिभावकों ने ठंड को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन से स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें