Amroha News: ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, सीओ ऑफिस पर प्रदर्शन
Amroha News: नगर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन में लापरवाही का मामला सामने आया है। पीड़िता जानकी की स्थिति गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया, आरोप लगाते हुए कि अस्पताल के स्टाफ ने शिकायत पर गलत व्यवहार किया और धमकी दी।

Amroha News: नगर के निजी अस्पताल में ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगा है। ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने पर पीड़िता को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह जिंदगी-मौत के बीच जूझ रही है। परिजनों ने शुक्रवार को सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए अस्पताल स्टाफ पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी बबीता ने अपनी पुत्री जानकी को गर्भाशय में दर्द के कारण बीती 12 जून को रहरा अड्डा स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इस दौरान बबीता का आदमपुर के गांव मुबारिजुपर निवासी पति अमित भी साथ था।
अस्पताल में मौजूद दो चिकित्सकों ने उसी रात जानकी के गर्भाशय का ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद जानकी की हालत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में उसे मेरठ के निजी हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने गलत ऑपरेशन की वजह से हालत बिगड़ने की जानकारी दी। फिलहाल जानकी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 25 जून को जब वह शिकायत लेकर संबंधित अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों और स्टाफ ने अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। कोई सुनवाई न होने पर शुक्रवार को परिजन सीओ पंकज कुमार त्यागी के पास पहुंचे और उनसे जांच के बाद मदद की गुहार लगाई। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से भी शिकायत की गई है। प्रदर्शन करने वालों में अमित कुमार, बबीता देवी, गोविंदा, मनोज कुमार, प्रेमपाल सिंह, लाल सिंह और पुष्पेंद्र आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


