ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाजन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, प्रदर्शन

जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, प्रदर्शन

जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के दौरान अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान संघ ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। डीएम को नामित ज्ञापन...

जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाMon, 26 Jul 2021 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

हसनपुर। संवाददाता

जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के दौरान अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान संघ ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। डीएम को नामित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए समस्या निस्तारण की गुहार लगाई। चेतावनी दी कि समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन आंदोलन करेंगे।

कार्यकर्ताओं के संग सोमवार दोपहर बाद एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। सेक्रेटरी रिपोर्ट लगाने में आनाकानी कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे। खंड विकास अधिकारी के रवैये को भी गलत बताया गया। तहसील में 10 रुपए के स्टॉप पेपर को खुल्लम-खुल्ला 30 रुपए में बेचने का आरोप लगाया। कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। जल्द से जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई। बताया कि अनेक गांव ऐसे हैं जहां होली जलाने के स्थान को सरकारी अभिलेखों में दर्ज नहीं किया गया है। परिणामस्वरूप अनेक स्थानों पर अवैध कब्जे कर लिए गए हैं। मजबूरन सड़क पर होली जलानी पड़ती है। जांच के बाद कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर गुरमीत चौधरी, महिपाल सिंह, कोविंद्र सिंह, जसवीर सिंह, लाखन सिंह, सतपाल सैनी, नितेश चौहान, आबिद अली दीपक, ओमचंद व शेर सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें