
शायरों ने कलाम में बयां की हजरत अली की खूबियां
Amroha News - अमरोहा में अंजुमन-ए-जश्ने मौलूद-ए-काबा द्वारा आयोजित आल इंडिया मनकबती महफिल में शायरों ने हजरत अली की तारीफ में कलाम पेश किया। शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. शाहवर हुसैन नकवी की अध्यक्षता में हुई इस महफिल में श्रोताओं ने ठंड में भी देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लिया।
अमरोहा, संवाददाता। अंजुमन-ए-जश्ने मौलूद-ए-काबा के संयोजन में बुधवार रात शहर के मोहल्ला हक्कानी स्थित इमाम बारगाह हुसैनिया में आल इंडिया मनकबती महफिल का आयोजन किया गया। जिसमें शायरों ने हजरत अली की शान में अपना बेहतरीन कलाम पेश किया। कड़ाके की ठंड में भी श्रोता देर रात तक महफिल में डटे रहे। शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ.शाहवर हुसैन नकवी की सदारत में हुई इस महफिल में मौलाना सफदर रजा इमामी ने अपनी तकरीर में हजरत अली की जिंदगी पर रोशनी डाली। कहा कि हजरत अली की जिंदगी हमें सच्चाई का साथ देने और शिक्षा हासिल करने का पैगाम देती है। महफिल का आगाज मोहम्मद अब्बास ने तिलावत कलाम-ए-पाक से किया।
जिसके बाद बस्ती से आए हुए नामवर शायर सुहैल बस्तवी ने नात-ए-पाक पेश की। इसके बाद मुशायरे में मारूफ सिरसवी, शबरोज कानपुरी, नौशा अमरोहवी, आजम सुल्तानपुरी, मौलाना फाजिल जरेलवी, कुमैल मेहदी, इरम बनारसी, काजिम जर्चवी, शबीह गोपालपुरी, नग्मी किरतपुर, सज्जाद बिजनौरी, जौहर शिकारपुर, फरोग एहसन खां, फराज अर्शी, फुरकान अमरोहवी, डॉ.आसिम, डॉ.लाडले रहबर, नाजिम हुसैन आरिफ, अरमान हैदर, प्रोफेसर नाशिर नकवी, अशरफ फराज, रिजवान अब्बास आदि शायरों ने अपना कलाम पेश किया। संचालन वसीम अमरोहवी ने किया। मंच पर मौलाना डॉ.अहसन अख्तर सरोश, मौलाना शहवार, मौलाना इमामी, मौलाना मजहर अब्बास रहे। महफिल के अंत में मौलाना डॉ.शहवार हुसैन ने दुआ कराई। कार्यक्रम में विशेष रूप से मोहम्मद जफर, ताजदार हुसैन नकवी, गुफरान मेहदी नकवी, अफसर अमरोहवी, कैप्टन अशर रजा तकवी, जिया काजमी, लियाकत अमरोहवी, ताजदार अमरोहवी आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




