Amroha News: भीषण गर्मी-उमस में बीमारियों का प्रकोप, मरीजों की लाइन लगी

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: हसनपुर में बरसात के बाद तेज धूप और उमस के चलते विभिन्न बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। डायरिया, खांसी, और तेज बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी आई है। सरकारी अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में मरीजों की लंबी कतारें हैं, जहां 560 लोगों ने चिकित्सा की। डॉक्टरों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Amroha News: भीषण गर्मी-उमस में बीमारियों का प्रकोप, मरीजों की लाइन लगी

Amroha News: हसनपुर, संवाददाता। बरसात के बाद तेज धूप व उमस बीमारियों को न्योता दे रही है। जिसके चलते डायरिया, उदर, नेत्र व त्वचा रोग सिर उठा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी क्लीनिकों में मरीजों की भीड़ लगी है।भीषण गर्मी और उमस के कारण आम जनजीवन बेहाल है। मौसम के इस तल्ख मिजाज का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, जिससे बीमारों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार सुबह जैसे ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुला तो मरीजों की लाइन लग गई। पर्चा बनवाने से लेकर दवा काउंटर तक मरीज ही मरीज नजर आए।

चिकित्साधीक्षक डा. ध्रुवेंद्र कुमार ने बताया कि अधिकांश मरीज खुजली, खांसी, तेज बुखार, उल्टी और दस्त जैसी दिक्कतों से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को 375 नए रोगी पर्ची बनीं। पुराने समेत कुल 560 मरीजों ने दवा ली। मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित की गई। उन्होंने तेज धूप से बचने के संग ओआरएस का घोल लेने और खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी है। उधर, निजी क्लीनिकों में भी मरीजों की भीड़ लगी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।