ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाहादसे के बाद हाईवे पर तीन घंटे तक लगा रहा चार किलोमीटर जाम

हादसे के बाद हाईवे पर तीन घंटे तक लगा रहा चार किलोमीटर जाम

हादसे के बाद हाईवे पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा ट्रैफिक वनवे होने के कारण जाम करीब चार किलोमीटर लंबा हो गया जाम में फंसे लोग क्रेन से आग की लपटें उठते देख भयभीत हो गए। घटनास्थल पर मची चीख-पुकार से...

हादसे के बाद हाईवे पर तीन घंटे तक लगा रहा चार किलोमीटर जाम
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाMon, 05 Aug 2019 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

हादसे के बाद हाईवे पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा ट्रैफिक वनवे होने के कारण जाम करीब चार किलोमीटर लंबा हो गया जाम में फंसे लोग क्रेन से आग की लपटें उठते देख भयभीत हो गए। घटनास्थल पर मची चीख-पुकार से लोग बुरी तरह सहम गए थे।

दमकल ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब कहीं जाकर लोग ने राहत की सांस ली। घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद पुलिस यातायात सुचारु करने में जुट गई। थाना पुलिस के साथ-साथ यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने में जुटी। दिल्ली के तरफ से आने वाले वाहनों को गांव में ही रोक दिया गया। करीब तीन घंटे की कोशिशों के बाद किसी तरह पुलिस ने जाम खुलवाया। तब कहीं जाकर लोग अपनी मंजिल की तरफ बढ़े। जाम में सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए थे।

एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने बुझाई आग

गजरौला। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हाईवे पर चीख-पुकार सुनकर लोग भयभीत हो गए। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। गजरौला थाना पुलिस के साथ साथ हसनपुर, रजबपुर और गढ़मुक्तेश्वर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। क्रेन से आग की लपटें उठती देख लोग सहम उठे। घटना की जानकारी दमकल को दी गई दमकल मौके पर पहुंची। घंटा भर की मशक्कत के बाद क्रेन में लगी आग पर किसी तरह काबू पाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें