
जिले को मिलीं दो और लाइफ सपोर्टिंग वाली एंबुलेंस, तुरंत मिलेगी मदद
Amroha News - अमरोहा में सर्दी के बढ़ते मामलों के बीच, शासन ने दो एएलएस एंबुलेंस की सौगात दी है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 30 से 40 ह्रदय रोगी इलाज के लिए आते हैं। ये एंबुलेंस गंभीर मरीजों को ट्रॉमा सेंटर पहुँचाने में मदद करेंगी। अब जिले में एएलएस की कुल संख्या चार हो गई है।
अमरोहा। बढ़ती सर्दी के बीच हार्ट अटैक के मामलों को देखते हुए शासन ने जिले को एडवांस्ड लाइफ स्पोर्टिंग सिस्टम वाली दो और एंबुलेंस की सौगात दी है। जिला मुख्यालय पर भी संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी समेत आईओपीडी में रोजाना ही ह्रदय संबंधी बीमारियों के रोजाना 30 से 40 मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। दिल संबंधी बीमारियों के मरीजों की सहूलियत के लिए शासन ने एएलएस यानी लाइफ स्पोर्टिंग सिस्टम वाली दो और एंबुलेंसों की सौगात दी है। एंबुलेंस के जिला प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शासन की मंशा मुताबिक गंभीर मरीजों, सड़क हादसे में घायल होने वाले लोगों और दिल संबंधी बीमारियों के मरीजों को नजदीकी सीएचसी-पीएचसी के बाद जिला अस्पताल से भी रेफर किए जाने के बाद ट्रॉमा सेंटर पहुंचाना जरूरी होता है।
इससे खासकर मौसम में बढ़ती सर्दी के बीच दिल संबंधी समस्याओं के मरीजों को खास राहत मिलेगी। शासन की इस ओर की गई पहल के बाद जिले में एएलएस की संख्या चार हो गई है। एंबुलेंस पर तैनात चालकों को रेस्पॉन्स टाइम में मरीजों को नजदीक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही ईएमटी को भी विषम परिस्थितियों में सीपीआर देकर मरीजों की जिदंगी बचाने का लखनऊ की टीम ने शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




