ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहायुवाओं को शिवसेना के साथ जोड़े कार्यकर्ता : जैन

युवाओं को शिवसेना के साथ जोड़े कार्यकर्ता : जैन

युवाओं को शिवसेना के साथ जोड़ने के लिए पार्टी कार्यकर्ता वृहद स्तर पर अभियान चलाएंगे। अमरोहा पहुंचे पार्टी के मंडल प्रमुख विजय कुमार जैन ने इस बाबत कार्यकर्ताओं की बैठक ली। हिंदुत्व की अलख जगाते हुए...

युवाओं को शिवसेना के साथ जोड़े कार्यकर्ता : जैन
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाThu, 13 Feb 2020 12:41 AM
ऐप पर पढ़ें

युवाओं को शिवसेना के साथ जोड़ने के लिए पार्टी कार्यकर्ता वृहद स्तर पर अभियान चलाएंगे। अमरोहा पहुंचे पार्टी के मंडल प्रमुख विजय कुमार जैन ने इस बाबत कार्यकर्ताओं की बैठक ली। हिंदुत्व की अलख जगाते हुए कहा कि पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरे मनोयोग से कार्य करना होगा।

कहा कि शिवसेना प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चला रही है। संगठन हित में हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह अधिक से अधिक नए सदस्य बनाए। आह्वान किया कि आम लोगों के सुख-दुख में शामिल होकर उनकी समस्याओं को सुने और निस्तारित कराने की पहल करें। इससे आम लोगों का सीधा जुड़ाव पार्टी संगठन के साथ जुड़ेगा। कहा कि यदि कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर मेहनत व लगन से काम करेंगे तब आने वाले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी दमदार स्थिति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प लेते हुए नए कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ने की बात कही। इस दौरान ललित कुमार, अरविंद सिंह, उमेश त्यागी, राजकुमार, निधि कुमार, संयम जैन, वेद प्रकाश यादव, अतुल अग्रवाल, प्रमोद चौहान, राजपाल प्रजापति, चंद्रभान आदि थे। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि मंडल प्रमुख को सम्मानित किया। अयोध्या आएंगे महाराष्ट्र के सीएम हसनपुर। शिवसेना मंडल प्रमुख विजय कुमार जैन ने पार्टी प्रमुख व महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे की जानकारी भी दी। बताया कि आगामी सात मार्च वह अयोध्या पहुंचेंगे। प्रदेश भर के शिवसैनिकों के लिए इसे गर्व का पल बताया। कहा कि उनके स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश भर से पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें