ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाधान तौल में गड़बड़ी की तो होगी कार्रवाई : विधायक

धान तौल में गड़बड़ी की तो होगी कार्रवाई : विधायक

हसनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम गुरैठा में दढ़ियाल समिति द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र पर शुक्रवार को विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने अपने सामने धान...

धान तौल में गड़बड़ी की तो होगी कार्रवाई : विधायक
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSat, 23 Oct 2021 03:30 AM
ऐप पर पढ़ें

हसनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम गुरैठा में दढ़ियाल समिति द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र पर शुक्रवार को विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने अपने सामने धान की तौल कराई। कर्मचारियों को हिदायत दी कि तौल में किसी तरह की गड़बड़ी न की जाए।

केंद्र का मुआयना करते हुए विधायक ने कहा कि धान लेकर आने वाले किसान को परेशान न किया जाए। ट्रैक्टर-ट्राली व बुग्गी आदि वाहन में लदे धान को तत्काल तौला जाए। वारदाना आदि की कमी बताकर तौल में आनाकानी की तो कार्रवाई कराई जाएगी। पूरे मामले की शिकायत जिले के अधिकारियों व शासन स्तर पर की जाएगी। इस मौके पर केंद्र प्रभारी योगेश कुमार, विजयपाल, सुनील कुमार, रतन सिंह, ताराचंद, तेजपाल, राधेश्याम, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, आदमपुर मंडल अध्यक्ष शिवकुमार खड़गवंशी, रुखालू मंडल अध्यक्ष ईश्वर चंद गुर्जर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें