ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहास्कूल गेट पर दलित छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार नहीं

स्कूल गेट पर दलित छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार नहीं

स्कूल से घर लौट रही कक्षा दस की दलित छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी युवक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। परिजनों के बीच रोष बना...

स्कूल गेट पर दलित छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार नहीं
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाThu, 05 Nov 2020 10:51 AM
ऐप पर पढ़ें

हसनपुर। हिन्दुस्तान संवाद

स्कूल से घर लौट रही कक्षा दस की दलित छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी युवक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। परिजनों के बीच रोष बना है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित छात्रा सोमवार सुबह मनोटा के स्कूल में पढ़ने गई थी। दोपहर में वह पढ़ने के बाद स्कूल से बाहर निकल रही थी। आरोप है कि इस दौरान गेट पर खड़े गांव निवासी दूसरे संप्रदाय के युवक ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया। वह उससे छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने शोर मचा दिया। मौके पर भीड़ जुट गई, आरोपी भाग निकला। पीड़िता घर पहुंची। परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे कोतवाली लेकर पहुंचे। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मछरई निवासी आरोपी निसार पुत्र अंसार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी इसके बाद से ही फरार है। कोतवाल नीरज कुमार ने बताया आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जाने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें