मंडी धनौरा के विधायक पर लगाया बदनाम करने का आरोप
अमरोहा के मंडी धनौरा में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सनोज सिंह ने क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा पर गंभीर आरोप लगाए। विधायक द्वारा उनको भूमाफिया बताए जाने पर...

अमरोहा के मंडी धनौरा में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सनोज सिंह ने क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा पर गंभीर आरोप लगाए। विधायक द्वारा उनको भूमाफिया बताए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई।
शनिवार को स्थानीय तहसील कार्यालय पर उन्होंने बताया गांव सलेमपुर गोसाई में उन्होंने कुछ जमीन नियमानुसार खरीदी थी। इसी को लेकर विधायक ने प्रेस वार्ता कर उन्हें भूमाफिया घोषित कर दिया। कहा कि वह बीते छह साल से विधायक के साथ रहे हैं। चुनाव में भी पूरी मदद की थी। भाजपा में रहकर कभी कोई अनैतिक कार्य नहीं किया। बावजूद इसके विधायक उन्हें बदनाम कर रहे हैं। आरोप लगाया कि विधायक अपने एक समर्थक के लिए इस भूमि को लेकर पक्ष कर रहे हैं। कब्जा नहीं देने को लेकर अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। मामले में निष्पक्ष जांच व कार्रवाई किए जाने की मांग की।
