ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाअमरोहा में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

अमरोहा में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

अमरेाहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में कैलसा-पाकबड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने 50 वर्षीय महिला को कुचल दिया। पता लगते ही गांव के लोग आ गए। काफी देर बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी। सूचना पाकर पुलिस...

अमरोहा में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाTue, 07 Nov 2017 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरेाहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में कैलसा-पाकबड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने 50 वर्षीय महिला को कुचल दिया। पता लगते ही गांव के लोग आ गए। काफी देर बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। घंटों कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पंचनामा भरने के बाद शव मोर्चरी पर रखवाया।

मंगलवार की सुबह पाकबड़ा-कैलसा मार्ग पर पायंती कलां गांव के निकट 50 वर्षीय महिला सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन आया। सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही गांव के लोग भागे। भीड़ लग गई। काफी देर तक भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। मृतका की शिनाख्त कराने की घंटों कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाने के बाद मोर्चरी पर रखवाया। डिडौली एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि महिला कहीं बाहर की रहने वाली है, जो पायंती कलां गांव में रहकर मांगने का काम करती थी। शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव मोर्चरी पर रखवाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें