ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहातंत्र-मंत्र के शक में ली मासूम अभिषेक की जान

तंत्र-मंत्र के शक में ली मासूम अभिषेक की जान

प्रतिशोध की आग में जल रहे गौरव ने तंत्र-मंत्र के शक में मासूम अभिषेक की जान ली थी। उसे शक था कि अभिषेक की मां के तंत्र-मंत्र के कारण ही उसकी बहन की मौत हुई थी। इसका बदला लेने के लिए उनसे अभिषेक की...

तंत्र-मंत्र के शक में ली मासूम अभिषेक की जान
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSat, 16 Dec 2017 09:56 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रतिशोध की आग में जल रहे गौरव ने तंत्र-मंत्र के शक में मासूम अभिषेक की जान ली थी। उसे शक था कि अभिषेक की मां के तंत्र-मंत्र के कारण ही उसकी बहन की मौत हुई थी। इसका बदला लेने के लिए उनसे अभिषेक की हत्या करके शव खेत में दबा दिया। हालांकि गौरव के परिजन उसकी इस स्वीकारोक्ति को मनगढ़ंत मान रहे हैं लेकिन पुलिस गौरव के बयान के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

शनिवार दोपहर एसपी और एएसपी ने अभिषेक की हत्या का खुलासा किया। उनके मुताबिक गांव के ही गौरव ने अभिषेक की हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक गौरव मानता था कि अभिषेक की मां ने उनकी बहन के खिलाफ तंत्रमंत्र किया था जिससे कुछ साल पहले उसकी मौत हो गई। गौरव ने हत्या कुबूल करते हुए बताया कि उसकी जवान बहन की मौत व पिता के बीमार रहने के कारण उसका घर बर्बाद हो गया। घर से बीमारी नहीं निकल रही है। इसके चलते घर पर आर्थिक संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस सब के पीछे अभिषेक की मां के टोने-टोटके हैं। उसे मौत का मंजर दिखाने के लिए ही उसने अभिषेक की हत्या कर दी। हालांकि गौरव की इस कहानी को उसके पिता ही नकार दिया और कहा कि उनकी बेटी की मौत दौरे पड़ने के कारण हुई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें