ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाहाईवे के किनारे घायल अवस्था में मिला भोपाल से उज्जैन जा रहा युवक

हाईवे के किनारे घायल अवस्था में मिला भोपाल से उज्जैन जा रहा युवक

भोपाल से उज्जैन जा रहा युवक शुक्रवार की दोपहर गजरौला के निकट नेशनल हाईवे के किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार...

हाईवे के किनारे घायल अवस्था में मिला भोपाल से उज्जैन जा रहा युवक
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 09 Apr 2021 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

गजरौला। हिन्दुस्तान संवाद

भोपाल से उज्जैन जा रहा युवक शुक्रवार की दोपहर गजरौला के निकट नेशनल हाईवे के किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। वह उज्जैन जाने के लिए दिल्ली से ट्रेन में बैठा था लेकिन गजरौला हाईवे के किनारे वह कैसे पहुंचा, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं लग पाया है।

भोपाल के थाना हफीजगंज क्षेत्र के मीरानगर निवासी हेमंत शुक्रवार की दोपहर नाईपुरा मोहल्ले के निकट हाईवे के किनारे घायल अवस्था में मिला। लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। हेमंत के अनुसार वह 28 मार्च को वह भोपाल से उज्जैन जा रहा था। वह दिल्ली पहुंचा तथा वहां से उज्जैन जाने वाली ट्रेन में बैठा। इसके बाद की घटना उसे कुछ याद नहीं है। वह गजरौला हाईवे के किनारे कैसे पहुंचा, इसके बारे में भी कुछ नहीं बता पाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने जांच के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें