ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहासड़क पार कर रहे अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

सड़क पार कर रहे अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

हाईवे पर सड़क पार कर रहे अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त...

सड़क पार कर रहे अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,अमरोहाThu, 25 Aug 2022 12:51 AM
ऐप पर पढ़ें

हाईवे पर सड़क पार कर रहे अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को मोर्चरी पर रखवाया गया है।

हादसा मंगलवार रात डिडौली कोतवाली क्षेत्र की सीमा में जिवाई पुलिस चौकी के पास हुआ। लगभग 60 वर्षीय एक वृद्ध को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर घटनास्थल से सुबूत भी जुटाए। स्थानीय लोगों ने मृतक की शिनाख्त करने से इनकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष है, जो लाल रंग का कुर्ता पहने था। शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास थानों को भी इस बावत सूचना दी गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े