ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाअमरोहा में बैंकों की हड़ताल से 40 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

अमरोहा में बैंकों की हड़ताल से 40 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

बुधवार को दूसरे दिन भी जिले भर में बैंकों की हड़ताल से करीब 40 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। हड़ताल की वजह से ग्राहकों को खासी परेशानियों का सामना करना...

अमरोहा में बैंकों की हड़ताल से 40 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाWed, 09 Jan 2019 07:17 PM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार को दूसरे दिन भी जिले भर में बैंकों की हड़ताल से करीब 40 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। हड़ताल की वजह से ग्राहकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकांश लोग सुबह ही बैंक पहुंच गए, लेकिन बैंक गेट पर हड़ताल का नोटिस देखकर वापस लौटे। इस दौरान लोगों ने एटीएम से पैसे निकालने का प्रयास किया,तो एटीएम ने परेशान ही किया। बुधवार को बैंकों में हड़ताल के कारण लेनदेन नहीं हुआ। हालांकि कई बैंक खुली और काम भी हुआ, लेकिन पैसा जमा करने और निकासी का काम नहीं हो पाया। मंगलवार को भी बैंक कर्मचारियों ने देशव्यापी हड़ताल में हिस्सा लिया था। कर्मचारियों की अपनी मांग भी है। यूं तो पहले से सरकार को नोटिस दे दिया था, कि आठ और नौ जनवरी को हड़ताल की जाएगी, लेकिन इसके बाद भी लोगों को जानकारी नहीं हो पाई। जिले भर में कई बैंकों के कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया। अमरोहा, हसनपुर, गजरौला और मंडी धनौरा समेत कई शहरों में हड़ताल में शामिल बैंकों में ताले लटके रहे। जिसका खामियाजा ग्राहकों को भुगतना पड़ा। लोग अपने बैंकों के काम के लिए पहुंचे, लेकिन जब हड़ताल का नोटिस चस्पा देखा,तो वापस लौटे। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे लोगों को एटीएम से भी निराशा ही हाथ लगी। बैंकों में ताले और गेट पर हड़ताल का नोटिस लगा रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें