ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाअमरोहा में 324 करोड़ गन्ना बकाए का पता नहीं, नए पेराई सत्र की तैयारी

अमरोहा में 324 करोड़ गन्ना बकाए का पता नहीं, नए पेराई सत्र की तैयारी

आगे की दौड़, पीछे की छोड़। जनपद में कुछ चीनी मिलों और गन्ना विभाग का रवैया गन्ना किसानों के साथ कुछ ऐसा ही है। जनपद में नए गन्ना सत्र की तैयारियां शुरु हो गई, लेकिन अभी तो किसानों को पिछले साल का ही...

अमरोहा में 324 करोड़ गन्ना बकाए का पता नहीं, नए पेराई सत्र की तैयारी
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 14 Sep 2018 11:58 AM
ऐप पर पढ़ें

आगे की दौड़, पीछे की छोड़। जनपद में कुछ चीनी मिलों और गन्ना विभाग का रवैया गन्ना किसानों के साथ कुछ ऐसा ही है। जनपद में नए गन्ना सत्र की तैयारियां शुरु हो गई, लेकिन अभी तो किसानों को पिछले साल का ही 324 करोड़ रुपया बकाया कब मिलेगा, इसका कोई जिक्र नहीं है, इससे किसान चिंता में है। भुगतान न मिलने के कारण किसानों के जरुरी काम भी नहीं हो पा रहे। गन्ना भुगतान को लेकर किसान आए दिन धरना प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन शासन प्रशासन पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा।

अक्टूबर नवंबर से चीनी मिल चालू हो जाएंगी, लेकिन पुराना गन्ना भुगतान अभी तक नहीं मिला है। इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान कई बार गन्ना भुगतान की मांग कर चुके हैं। कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन तक किया, लेकिन किसानों की समस्या का हल नहीं हो पा रहा। नौ चीनी मिलों पर किसानों का 324 करोड़ रुपया आज भी बकाया है। किसानों को जरुरी काम के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शासन स्तर से नए गन्ना सत्र की तैयारियां शुरु हो गई हैं, लेकिन किसानों को पुराना बकाया नहीं मिला है।

जल्द कराया जाएगा भुगतान

किसानों का 324 करोड़ रुपया बकाया है। यह रकम नौ चीनी मिलों पर है। मिल अधिकारियों से बात की गई है। जल्द ही किसानों का पेमेंट कराया जाएगा। जिससे किसानों को परेशानी न हो।

-विजय बहादुर सिंह जिला गन्ना अधिकारी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें