Amroha News: समय पर पहुंची पीआरवी ने बचाई किशोर की जान

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: मंडी धनौरा में एक घरेलू विवाद के चलते 15 वर्षीय किशोर ने जहरीला पदार्थ सेवन कर खुद को कमरे में बंद कर लिया। जानकारी पर पीआरवी टीम त्वरित रूप से मौके पर पहुंची और किशोर को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया और उसकी जान बच गई।

Amroha News: समय पर पहुंची पीआरवी ने बचाई किशोर की जान

Amroha News: मंडी धनौरा। मंगलवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद के चलते 15 वर्षीय किशोर ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर खुद को कमरे में बंद कर लिया। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा खुलवाते हुए किशोर को बाहर निकाल कर दोपहिया वाहन से सीएचसी पहुंचाया। त्वरित मिली मदद के बाद किशोर को समय पर उपचार मिल सका और उसकी जान बच गई। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि सूचना मिलते ही पीआरवी टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। किशोर को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाते हुए उपचार कराया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।