टैंपो की टक्कर से छात्र घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - जोया के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी मोहम्मद फहीम के 14 वर्षीय बेटे मोहम्मद अली को सड़क हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। वह कक्षा नौ का छात्र है और दवा लेकर घर लौट रहा था। तेज गति से आए टैंपो ने उसे टक्कर मारी। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

टैंपो की टक्कर से छात्र घायल

जोया। कस्बे के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी मोहम्मद फहीम का 14 वर्षीय बेटा मोहम्मद अली सड़क हादसे में घायल हो गया। बताया गया कि मोहम्मद अली कक्षा नौ का छात्र है और मंगलवार को रायपुर स्थित जिला अस्पताल से दवा लेकर वापस घर लौट रहा था। जानकारी के अनुसार, वह टैंपो से उतरकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए एक टैंपो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे व घायल छात्र को जोया सीएचसी में भर्ती कराया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।