मां की डांट से नाराज होकर खेतों में जा छिपा छात्र,अपहरण का मच गया शोर

Apr 09, 2026 12:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - 14 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसकी मां द्वारा डांटने के बाद वह दौड़ लगाने के लिए घर से निकला और खेतों में छिप गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे एक घंटे में खोज निकाला। छात्र को परिवार के पास सुरक्षित लौटाया गया है।

मां की डांट से नाराज होकर खेतों में जा छिपा छात्र,अपहरण का मच गया शोर

दौड़ लगाने के लिए कताई मिल गया 14 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसके अपहरण का शोर मचने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। करीब एक घंटे तलाश के बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने उसे गांव में ही एक खेत से बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान छात्र ने बताया कि वह मां से नाराज होकर खेतों में जाकर छिप गया था तक जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव देहरा से जुड़ा है। यहां किसान शेखर चंद का परिवार रहता है। उनका 14 वर्षीय बेटा मनु स्थानीय एक स्कूल का छात्र है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को वह स्कूल जाने में लेट हो गया था। नाराज होकर मां रजनी ने डांट दिया था। इसके बाद सुबह लगभग 10 बजे मनु दौड़ लगाने के लिए कताई मिल जाने की बात कहकर घर से निकल गया लेकिन काफी देर तक वह घर वापस नहीं आया। शुरुआत में परिजनों ने तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। थकहार कर शाम में लगभग साढ़े छह बजे परिजनों ने थाने पहुंचकर सूचना दे दी। अनहोनी की आशंका जताने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। हरकत में आए पुलिस अफसरों ने तुरंत थाना स्तर पर दो टीमों को गठन करते हुए तलाश शुरू कर दी। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मनु को एक खेत से सकुशल बरामद कर लिया। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि स्कूल जाने में देर करने पर किशोर को मां ने डांट दिया था, इसी बात पर नाराज होकर वह खेतों में जाकर छिप गया था, सकुशल बरामद करते हुए उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।