ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाअमरोहा में लॉकडाउन के दौरान बेवजह घरों से निकले 12 लोग गिरफ्तार

अमरोहा में लॉकडाउन के दौरान बेवजह घरों से निकले 12 लोग गिरफ्तार

अमरोहा की हसनपुर पुलिस ने गुरुवार रात लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया। नगर के मोहल्ला लालबाग में बेवजह घूम रहे 12 लोगों को गिरफ्तार किया। दो लोग पुलिस से उलझ...

अमरोहा में लॉकडाउन के दौरान बेवजह घरों से निकले 12 लोग गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 27 Mar 2020 11:38 AM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा की हसनपुर पुलिस ने गुरुवार रात लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया। नगर के मोहल्ला लालबाग में बेवजह घूम रहे 12 लोगों को गिरफ्तार किया। दो लोग पुलिस से उलझ गए।

कोतवाल आरपी शर्मा ने बताया कि नगर के मोहल्ला लालबाग व कंकर वाले कुए पर तमाम बार समझाने के बावजूद भी लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में संबंधित लोगों को गिरफ्तार करने के अलावा पुलिस के पास कोई चारा नहीं रहा। उधर, शुक्रवार सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक सब्जी व दवाई आदि खरीदने के लिए जरूरतमंद लोगों को छूट दी गई। मेडिकल स्टोर, राशन व सब्जी की दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए घेरे बनाए गए। इन घेरों का उल्लंघन करने वालों को सामग्री नहीं दी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने साफ कह दिया है कि सोशल डिस्टेंस का पालन हर हालत में करना होगा। जो ऐसा नहीं करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें