
बुखार पीड़ित तीसरी के छात्र की उपचार के दौरान मौत
Amroha News - हसनपुर के कक्षा तीन के छात्र गोलू की बुखार से पीड़ित होने के बाद मेरठ के अस्पताल में मृत्यु हो गई। 10 दिनों से बुखार से जूझने के बाद, जब उसकी हालत बिगड़ गई, तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों...
हसनपुर, संवाददाता। दस दिन से बुखार पीड़ित कक्षा तीन के छात्र की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला निवासी 10 वर्षीय गोलू पुत्र सुनील को पिछले दस दिन से बुखार आ रहा था। दो दिन तक गांव के निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो नगर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। इसके बाद भी छात्र की हालत तेज बुखार के कारण बिगड़ती चली गई।
पांच दिन पूर्व बुखार पीड़ित छात्र को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान बुधवार दोपहर गोलू की मौत हो गई। गोलू गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। मृतक चार बहन-भाइयों में छोटा था। मां मुकेश देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं सीएचसी अधीक्षक डा.ध्रुवेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




