पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर आईसीयू में भर्ती, हालत नाजुक, जेल में अचानक बिगड़ी तबीयत

Jan 07, 2026 11:27 am ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

देवरिया जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में लाए गए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की हालत गंभीर हो गई है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर आईसीयू में भर्ती, हालत नाजुक, जेल में अचानक बिगड़ी तबीयत

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की देवरिया जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती करा दिया गया है। अमिताभ ठाकुर की हालत नाजुक बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग और कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। उन्हें मंगलवार रात में 1:57 मिनट पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वह देवरिया मेडिकल कॉलेज से रेफर किए गए थे। उन्हें सीने में दर्द, सांस फूलने की समस्या हो रही थी। शरीर से पसीना निकल रहा था।

ईसीजी रिपोर्ट में सामने आई दिक्कत

मंगलवार रात में ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सीनियर चिकित्सक उनके इलाज में जुट गए। उनका ईसीजी किया गया। ईसीजी रिपोर्ट में कुछ असमानता मिली है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम की अगुआई मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. राज किशोर सिंह कर रहे हैं। डॉक्टर राजकिशोर सिंह ने बताया कि ईसीजी में दिल के बाएं तरफ के हिस्से में कुछ गड़बड़ियां मिली हैं। इसके अलावा वह दमा के भी मरीज हैं। वह इनहेलर का प्रयोग करते हैं। वर्ष 2012 से दिल का इलाज उनका चल रहा है। उनके मुताबिक मरीज ने बताया कि बीते कुछ दिनों से उन्होंने दिल की दवाएं का सेवन बंद कर दिया। इस वजह से यह दिक्कत हुई है ।

आज किया जाएगा ईको

डॉ. राजकिशोर ने बताया कि मंगलवार रात में 2:00 बजे उनके साथ डॉक्टर अंकुर पोद्दार, डॉक्टर नीरज चौधरी, डॉक्टर राकेश चतुर्वेदी, डॉक्टर किसलय मिश्रा इलाज में शामिल रहे। आज कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर आशुतोष भी उनका इलाज करेंगे। ईको भी होगा। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे के इलाज का फैसला किया जाएगा।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर हैं। 

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |