अमीन एक लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की। एंटी करप्शन टीम ने शिकायत के बाद जाल बिछाकर नजूल अमीन को एक लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार निवारण संगठन देवीपाटन मण्डल की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका परिषद गोंडा के संप्रति नजूल अमीन को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। टीम आरोपी को लेकर नगर कोतवाली आई है, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एंटी करप्शन के निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित ट्रैप टीम ने सोमवार को यह कार्रवाई की है। बताया जाता है कि आरोपी गुरुचरन पाण्डेय पुत्र स्व. राम चन्द्र पाण्डेय, निवासी ग्राम माझा तरहा, पोस्ट- मधईपुर, थाना कोतवाली देहात, वर्तमान में नगर पालिका परिषद गोंडा में नजूल अमीन के पद पर तैनात हैं।
टीम ने जाल बिछाकर पकड़ा
शिकायतकर्ता परिवर्तन शुक्ला पुत्र स्व. विजेन्द्र शुक्ला, निवासी मॉडन टाउन थाना सिविल लाइन्स, जनपद रोहतक, हरियाणा, हाल पता- जॉन पार्कर शो रूम, एलबीएस चौराहा, थाना कोतवाली नगर ने शिकायत की थी। उनका आरोप था कि उनके मकान का फॉर्म 45 दुरुस्त कराने और मकान मरम्मत का काम शुरू करने देने के एवज में नजूल अमीन द्वारा 1,00,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। ट्रैप टीम ने शिकायत का सत्यापन कर सोमवार को दोपहर 12.07 बजे वीर अब्दुल हमीद चौराहे के पास, अलंकार सिंह सभासद राधाकुण्ड के मकान के जमीनी तल के कमरे से आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।
भूमि की पैमाइश के नाम पर किसान से रिश्वत लेते कानूनगो रंगेहाथ गिरफ्तार
वहीं सहारनपुर की भ्रष्टाचार निवारण संगठन(एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने कैराना तहसील परिसर से एक राजस्व निरीक्षक(कानूनगो) को भूमि की पैमाइश के एवज में एक किसान से छह हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम कानूनगो को तहसील परिसर से पकड़ने के बाद आदर्श मंडी लेकर आयी और मुकदमा दर्ज कराया है। झिंझाना क्षेत्र के गांव वेदखेड़ी निवासी किसान श्रीनिवास पुत्र स्वर्गीय जगदीश प्रसाद का करीब 10 बीघा कृषि भूमि को लेकर वन विभाग से विवाद चल रहा है। भूमि की पैमाइश कराने के लिए किसान ने एसडीएम कैराना को प्रार्थना पत्र दिया था। अधकारियों के निर्देश पर संबंधित कानूनगो धर्मवीर सिंह द्वारा पैमाइश नहीं की जा रही थी। आरोप है कि किसान द्वारा बार-बार अनुरोध करने पर कानूनगो ने पैमाइश करने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। परेशान किसान ने 3 जुलाई को एंटी करप्शन संगठन सहारनपुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले को लेकर जाल बिछाया।
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ें

