Hindi NewsUP Newsamidst the troubles of floods a baby s laughter echoed in the relief camp adm arrived with a baby kit named baby bahadur
बाढ़ की मुसीबतों के बीच रिलीफ कैंप में गूंजी किलकारी, बेबी किट ले आए ADM; नाम रखा बहादुर

बाढ़ की मुसीबतों के बीच रिलीफ कैंप में गूंजी किलकारी, बेबी किट ले आए ADM; नाम रखा बहादुर

संक्षेप:

शाहजहांपुर के बाढ़ राहत शिविर में एक महिला ने बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। राहत शिविर में बच्चे की जन्म की सूचना मिली तो एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार न्यू बार्न बेबी किट लेकर पहुंचे। उन्होंने शिविर में पहुंचकर प्रसूता और नवजात के लिए जरूरी सामान मुहैया कराया।

Sep 09, 2025 11:38 am ISTAjay Singh विशाल आनंद, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

Delivery in flood relief camp: उत्तर प्रदेश के कई जिले इन दिनों बाढ़ की विभीषिका का सामना कर रहे हैं। इस बीच गर्रा नदी में आई बाढ़ के बीच शाहजहांपुर के सुभाषनगर में बने बाढ़ राहत शिविर में रविवार की शाम किलकारी गूंजी तो मुसीबतों के बीच चेहरों पर मुस्कान आ गई। यहां राहत शिविर में एक महिला ने रविवार शाम को पुत्र को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। राहत शिविर में बच्चे की जन्म की सूचना मिली तो एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार न्यू बार्न बेबी किट लेकर पहुंचे। उन्होंने बाढ़ राहत शिविर पहुंचकर प्रसूता और नवजात के लिए जरूरी सामान मुहैया कराया। इसके साथ बच्चे का नामकरण भी किया गया। बाढ़ के संकट के बीच जन्मे इस बच्चे का नाम बहादुर रखा गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गर्रा नदी की बाढ़ के चलते शाहजहांपुर में हजारों लोग घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां ठिकाना बनाए हुए हैं। कई घरों में लोग ऐसे फंसे हैं कि उन्हें रोजमर्रा की जरूरत का सामान लाने के लिए भी सोचना पड़ता है। कॉलोनी के अंदर गलियों में जलभराव इतना ज्यादा है कि लोग घर से निकलने में कतरा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:बाढ़ की आफत के बीच मगरमच्छ का आतंक, चंबल नदी में किशोर को खींच ले गया

वहीं, जिनके पास ठिकाना नहीं है, उन्हें प्रशासन ने बाढ़ राहत शिविर में शरण दिलाई है। शिविर में सुभाषनगर की गीता ने रविवार शाम बेटे को जन्म दिया। स्वास्थ्य टीम ने शिविर में जच्चा-बच्चा की जांच की। एडीएम वित्त ने नवजात के लिए न्यू बोर्न बेबी किट दी। एडीएम ने बच्चे का नाम ‘बहादुर’ रखा और महिला को मदद के लिए अपना मोबाइल नंबर भी दिया।

ये भी पढ़ें:आगरा-मथुरा के शहरी इलाकों में यमुना का पानी, लोग छोड़ रहे घर; स्कूलों में छुट्टी

क्या बोले अधिकारी

शाहजहांपुर के एडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि जिले में पिछले दिनों आई बाढ़ की संवेदनशील परिस्थितियों में आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। बाढ़ राहत शिविर में सुरक्षित जन्म लेने वाले नवजात और उसकी मां की कुशलता ने बचाव कार्य में जुटे सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |