Hindi NewsUP NewsAmidst discussions about new UP BJP president, Bhupendra Chaudhary met PM Modi; Pankaj Chaudhary, keshav in race
यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष की चर्चा के बीच पीएम मोदी से मिले भूपेंद्र, रेस में पंकज चौधरी-केशव भी

यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष की चर्चा के बीच पीएम मोदी से मिले भूपेंद्र, रेस में पंकज चौधरी-केशव भी

संक्षेप:

यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की चर्चा के बीच पीएम मोदी से भूपेंद्र चौधरी मिले हैं।भले ही इस मुलाकात को पूर्वनियोजित बताया जा रहा हो, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात के मायने तलाशे जा रहे हैं। पंकज चोधरी और केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी रेस में है।

Dec 11, 2025 09:07 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश में भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की अटकलों के बीच गुरुवार को नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। भले ही इस मुलाकात को पूर्वनियोजित बताया जा रहा हो, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात के मायने तलाशे जा रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि अगले कुछ दिनों में ही भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह आदि के नाम चर्चाओं में हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यूपी में भाजपा का नया अध्यक्ष घोषित करने की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। बीते दिनों भाजपा ने प्रांतीय परिषद के नामों की सूची भी जारी की थी। इसके बाद से ही चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है कि अब नाम घोषित होने में कुछ ही दिन बचे हैं क्योंकि यही प्रांतीय परिषद के सदस्य भाजपा अध्यक्ष के निर्वाचन में मतदान करते हैं। जानकारों के मुताबिक भूपेंद्र चौधरी ने मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री को यूपी की सांगठनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:यूपी बीजेपी नया अध्यक्ष कौन? खत्म होने वाला है सस्पेंस; जल्द होगा ऐलान
ये भी पढ़ें:लखनऊ में LDA प्लाट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए गुड न्यूज, खुलने जा रही बुकिंग

ये होंगे मतदाता

अब प्रदेश अध्यक्ष के लिए केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल का कार्यक्रम घोषित होने का इंतजार है। फिर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए निर्वाचन की औपचारिकता पूरी कर ली जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में प्रदेश परिषद के सदस्यों के अलावा भाजपा विधानमंडल के सदस्यों की कुल संख्या का 10 फीसदी और यूपी कोटे के लोकसभा व राज्यसभा सांसदों की कुल संख्या के 10 फीसदी लोग मतदाता होंगे। यूपी में भाजपा के विधायकों की संख्या 258 और एमएलसी 79 हैं। वहीं पार्टी के 33 लोकसभा और 24 राज्यसभा सांसद हैं।

ओबीसी चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी

भाजपा प्रदेश में ओबीसी चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी में है। इसके पीछे पार्टी की सोच विपक्ष के पीडीए की काट करने की है। प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व धर्मपाल सिंह के नाम शामिल हैं। इसके अलावा चर्चा में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद के नाम भी हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो एक प्रमुख पार्टी नेता मौजूदा पद के रहते हुए प्रदेशाध्यक्ष पद चाहते हैं।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |