विवादों के बीच प्रेमानंद महाराज के समर्थन में आए अनिरुद्धाचार्य, मीडिया पर बरसे

संवाददाता, मथुरा/ प्रयागराज
Follow us on Google News
share

विवादों के बीच प्रेमानंद महाराज के समर्थन में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य आगे आए हैं। उन्होंने मीडिया पर अपना गुस्सा उतारा है। कथा के दौरान दिया गया अनिरुद्धाचार्य का बयान तेजी से वायरल हो रहा है। उधर, प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत की SIT जांच की मांग को लेकर एक वकील ने चीफ जस्टिस को याचिका भेजी है। 

amid controversies aniruddhacharya came out in support of premanand maharaj and lashed out at the media
विवादों के बीच प्रेमानंद महाराज के समर्थन में आए अनिरुद्धाचार्य, मीडिया पर बरसे

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत और उसके बाद एक किशोर के लापता होने जैसे मामलों को लेकर बढ़ते विवादों के बीच प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य मीडिया पर जमकर बरसे हैं। प्रेमानंद महाराज का बचाव करते हुए कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने मीडिया और सोशल मीडिया पर टीआरपी बटोरने के मकसद से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे लेकर जमकर अपना गुस्सा निकाला। अपनी कथा के दौरान दिए गए उनके इस बयान का वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कुछ लोग और मीडिया केवल टीआरपी और व्यूज पाने के लिए कुछ भी बोल देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया, लोग पूरा विषय जानते-समझते नहीं हैं और खुद ही जज बनकर फैसला सुनाने लगते हैं। प्रेमानंद के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए अनिरुद्ध आचार्य ने कहा कि महाराज जी ने करोड़ों लोगों को भक्ति मार्ग से जोड़ा है।

वकील ने चीफ जस्टिस को भेजी याचिका

उधर, वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में साधु रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध मौत की एसआईटी जांच की मांग को लेकर पत्र याचिका भेजी गई है। अधिवक्ता प्रह्लाद कृष्ण शुक्ल ने चीफ जस्टिस को पत्र याचिका भेजकर मामले की जांच के लिए न्यायालय की निगरानी में एसआईटी गठित करने की मांग की है। पत्र याचिका में कहा गया है कि यह देश के हजारों लाखों श्रद्धालुओं से जुड़ा मामला है इसलिए इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती। पत्र याचिका में मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा गया है कि सच को सामने लाने के लिए हाईकोर्ट की सीधी निगरानी में विशेष जांच टीम का गठन किया जाए या फिर मजिस्ट्रियल जांच हो। याचिका में पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के निर्देश देने की मांग गई है।

गौरतलब है कि वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम श्रीहित राधा केलि कुंज में 25 वर्षीय साधु रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक पटेल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। जबलपुर, मध्य प्रदेश निवासी यह साधु चौथी मंजिल से कूद गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया। उसका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ पाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। मथुरा पुलिस प्रेमानंद महाराज के सभी आश्रमों में घटना से जुड़े सबूत जुटा रही है व शिष्यों से पूछताछ कर रही है। उधर, रसिक दुलारी के परिजन आश्रम की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए विरोध कर रहे हैं।

आश्रम का आया बयान, कहा-प्रेमानंद महाराज आहत

संत प्रेमानंद महाराज के दीक्षित साधक रसिक दुलारी शरण की मौत के आठ दिन बाद राधा केलि कुंज आश्रम की ओर से लिखित बयान जारी हुआ है। श्री हित राधा केलि कुंज ट्रस्ट द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि साधक की मौत से महाराज और परिकर काफी आहत हैं। ट्रस्ट साधक के परिवार के प्रति अपनी पूर्ण संवेदना एवं सहानभूति व्यक्त करता है। कहा कि घटना की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जा रहा है। जांच पूरी होने तक सभी श्रद्धालु, साधक एवं आमजन किसी प्रकार की अपुष्ट जानकारी, अफवाह अथवा अनुमान के आधार पर महाराज की छवि धूमिल करने का प्रयास न करें। ट्रस्ट को पूर्ण विश्वास है कि पुलिस प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच से वास्तविक तथ्य सामने लाए जाएंगे।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsविवादों के बीच प्रेमानंद महाराज के समर्थन में आए अनिरुद्धाचार्य, मीडिया पर बरसे