ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमेठीत्रिलोकीपुर में दीवार ढही, मलबे में दबने से तीन घायल

त्रिलोकीपुर में दीवार ढही, मलबे में दबने से तीन घायल

बारिश का कहर शनिवार को भी जारी रहा। मुसाफिरखाना क्षेत्र के नन्दौर गांव के त्रिलोकीपुर में कच्ची दीवार से निर्मित बरामदे के ढह जाने से तीन लोग दबकर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मुसाफिरखाना में भर्ती...

त्रिलोकीपुर में दीवार ढही, मलबे में दबने से तीन घायल
हिन्दुस्तान टीम, अमेठी।Sat, 28 Sep 2019 05:24 PM
ऐप पर पढ़ें

बारिश का कहर शनिवार को भी जारी रहा। मुसाफिरखाना क्षेत्र के नन्दौर गांव के त्रिलोकीपुर में कच्ची दीवार से निर्मित बरामदे के ढह जाने से तीन लोग दबकर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मुसाफिरखाना में भर्ती कराया गया है।

शनिवार की सुबह त्रिलोकीपुर निवासी श्रीराम अपने भाई और पत्नी के साथ बरामदे में बैठे हुए थे। इसी बीच अचानक कच्ची दीवार से बना बरामद अचानक भरभरा कर ढह गया। दीवार के मलबे में तीनों दब गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मलबा हटाये जाने पर 62 वर्षीय श्रीराम, 55 वर्षीय बरसाती और 58 वर्षीय दिलराजी पत्नी श्रीराम घायल अवस्था में बाहर निकाले गए। आनन फानन ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी मुसाफिरखाना में भर्ती कराया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें