युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

अम्बेडकरनगर संवाददाता टाण्डा कोतवाली क्षेत्र से होकर गुजरने वाले हाईवे स्थित पुन्थर गांव के...

default image

अम्बेडकरनगर संवाददाता

टाण्डा कोतवाली क्षेत्र से होकर गुजरने वाले हाईवे स्थित पुन्थर गांव के निकट संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से मंगलवार को खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची डायल-112 एवं टांडा कोतवाली की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान संजय कुमार वर्मा निवासी बरवा नासिरपुर के रूप में हुई, वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरवा नासिरपुर निवासी संजय कुमार वर्मा (28) पुत्र विजय बहादुर वर्मा सोमवार से गायब थे और उसका मोबाइल भी बन्द था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन किया किन्तु कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार को संजय कुमार वर्मा शव पुन्थर गांव के निकट सड़क के किनारे मिलने के साथ बाइक भी कुछ दूरी पर पड़ी थी। सूचना पर पहुंची डायल-112 एवं टांडा कोतवाली की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के हाथ, पैर एवं कंधे पर चोट के निशान थे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टांडा विजेन्दर शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है किन्तु पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति पता चल सकेगी। मामले की जानकारी होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा ने बरवा नासिरपुर जाकर परिजनों को सांत्वना देते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar Newsयुवक की संदिग्ध परिस्थितियों में