चोरी से मोबिल आयल लेकर जा रहा युवक पकड़ा गया

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर जिले के मलूकपुर बड़ा गांव में एक युवक को ग्राम सभा भस्मा के प्रधान ने चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। युवक के पास से 14 डिब्बों की मोबिल ऑयल की पेटी और दो बाल्टी मोबिल ऑयल बरामद हुई। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह डीलर राजा राम यादव के यहां से यह सामान चुरा रहा था।

चोरी से मोबिल आयल लेकर जा रहा युवक पकड़ा गया

दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर,संवाददाता। अम्बेडकरनगर जिले के कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के मलूकपुर बड़ा गांव में एक डीलर के यहां से हजारों रुपये कीमत का मोबिल ऑयल चोरी कर ले जा रहे युवक को ग्राम सभा भस्मा के प्रधान ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के पास से चोरी का एक पेटी और दो बाल्टी मोबिल ऑयल भी बरामद किया गया है। मलूकपुर बड़ा गांव निवासी डीलर राजा राम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार देर रात ग्राम सभा भस्मा के प्रधान राकेश यादव किसी काम से सुरहुरपुर-जलालपुर रोड पर भस्मा स्कूल के पास पहुंचे थे।

वहां उन्होंने एक बिना नंबर की गाड़ी के साथ एक संदिग्ध युवक को देखा, जिसके पास 14 डिब्बों की मोबिल ऑयल की एक पेटी और दो बाल्टी मोबिल ऑयल था।पूछताछ के दौरान युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। सख्ती करने पर उसने स्वीकार किया कि वह उक्त सामान मलूकपुर निवासी किलास्कर कंपनी के डीलर राजा राम यादव के यहां से चोरी कर ला रहा है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रिंस निवासी गुवा पाकड़, जलालपुर बताया। इसके बाद ग्राम प्रधान ने तत्काल पीड़ित को सूचना दी और पुलिस को बुलाकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया। इस संबंध में कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।