Ambedkar Nagar News: युवक को पीटा, दो पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर के पिन्डोरिया चौराहे पर एक युवक को साइकिल धकेलने का विरोध करने पर पिटाई की गई। पीड़ित ने कटका थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। घटना में लाठी-डंडों और घूंसे का प्रयोग किया गया और आरोपी मौके से फरार हो गए।

Ambedkar Nagar News: युवक को पीटा, दो पर मुकदमा

Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के पिन्डोरिया चौराहे के पास साइकिल धकेलने का विरोध करने पर एक युवक की लाठी-डंडे और घूंसे से पिटाई कर दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिन्डोरिया (गौसपुर) निवासी सुनील कुमार पाण्डेय के अनुसार गुरुवार शाम करीब आठ बजे वह पिन्डोरिया चौराहे से घर लौट रहा था। रास्ते में सूर्यभान निषाद और उसका पुत्र पट्टू खड़े थे। आरोप है कि दोनों ने उसकी साइकिल धकेल दी। इसका विरोध करने पर दोनों ने एकजुट होकर गाली-गलौज शुरू कर दी और घूंसे व लाठी से उसकी पिटाई कर दी।

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत कटका थाने में की। पुलिस ने सूर्यभान और पट्टू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ कटका अक्षय पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअंबेडकर नगरAmbedkar Nagar News: युवक को पीटा, दो पर मुकदमा