Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsYouth Assaulted in Jalalpur Police File Case Against Eight Accused
घात लगाकर बैठे लोगों ने युवक से की मारपीट, जान से मारने की धमकी

घात लगाकर बैठे लोगों ने युवक से की मारपीट, जान से मारने की धमकी

संक्षेप:

Ambedkar-nagar News - जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक रोहित यादव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने घात लगाकर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रोहित की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी हमलावरों के चेहरे ढके हुए थे।

Jan 09, 2026 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ घात लगाकर की गई मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद समेत आठ लोगों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र उसरहां (डिहवा) निवासी रोहित यादव पुत्र हरिराम यादव ने दिए तहरीर में कहा है कि वह अपने 13 वर्षीय भांजे शिवा यादव के साथ बाइक से बनारसी दास चौराहे के पास डेरी पर दूध देने जा रहा था। इसी दौरान उसरहां (डिहवा) सरकारी ट्यूब्वेल के पास पहले से घात लगाए खड़े सात लोगों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सभी हमलावरों ने अपना चेहरा ढक रखा था, जिससे पीड़ित किसी की पहचान नहीं कर सका। मारपीट में रोहित यादव को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए बिगहियां खड़ंजा की ओर फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि श्लोक पुत्र रतिराम यादव ने उसकी लोकेशन दी थी, जिसके चलते यह घटना हुई। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।