खेत में बेहोश मिला युवक, ट्रामा सेंटर ले जाते हुई मौत

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

सद्दरपुर, संवाददाता। अलीगंज थाना क्षेत्र के हुसैनपुर सुधाना गांव के मजरे खट्टेगांव निवासी एक युवक

खेत में बेहोश मिला युवक, ट्रामा सेंटर ले जाते हुई मौत

सद्दरपुर, संवाददाता। अलीगंज थाना क्षेत्र के हुसैनपुर सुधाना गांव के मजरे खट्टेगांव निवासी एक युवक बेहोशी की हालत में गांव के बगल नहर के किनारे खेत में मिला। परिजन युवक को पहले सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां स्थिति गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर सुधाना के मजरे खट्टेगांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (32) पुत्र सतीराम बीते मंगलवार को दोपहर में बेहोशी की हालत में गांव के बाहर नहर के किनारे एक खेत में पड़े मिले। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें पहले सीएचसी टांडा ले गए, वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन मेडिकल कॉलेज में स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामां सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

रास्ते में जाते समय ही धर्मेन्द्र कुमार की मौत हो गई। परिजन वापस मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए ले गए। बुधवार को शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। अलीगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक युवक नशे का आदी था। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।