Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsYoung Girl Abducted by Lover in Jalalpur Police Investigation Underway
प्रेमजाल में फंसाकर युवती का अपहरण, मुकदमा दर्ज

प्रेमजाल में फंसाकर युवती का अपहरण, मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

Ambedkar-nagar News - जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती को प्रेमजाल में फंसा कर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती के...

Aug 18, 2025 10:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

दुलहुपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती को प्रेमजाल में फंसा कर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने दिए तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री जलालपुर के डीह भियांव गांव निवासी सुभाष पुत्र अनिल के संपर्क में थी। आरोप है कि सुभाष ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और 17 अगस्त की दोपहर लगभग 11 बजे अपने साथ भगा ले गया। काफी देर तक बेटी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने रिश्तेदारी में खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी बीच यह भी सामने आया कि सुभाष के माता-पिता को घटना की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने कोई सहयोग नहीं किया। परिजनों का कहना है कि बेटी का सुराग न लगने से वे बेहद परेशान हैं। देर रात स्पष्ट हुआ कि युवती को सुभाष ही भगा ले गया है। इसके बाद सोमवार को पीड़ित पिता ने जलालपुर कोतवाली में लिखित तहरीर दी। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।