भाजपा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अभियान चलाएगी

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

अम्बेडकरनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल शासन के विकास और जन कल्याण पर कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि एमएलसी पदम् सेन चौधरी ने मोदी के प्रधानमंत्री बनने के रिकॉर्ड को बताया। भाजपा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की योजना बना रही है और जून में जन कल्याण शिविरों का आयोजन होगा।

भाजपा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अभियान चलाएगी

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल शासन के 12 विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के विषय पर जिला कार्यालय अटल भवन में कार्यशाला हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में सभी जिला पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि और मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के जिले के प्रभारी एमएलसी पदम् सेन चौधरी ने कहा कि मोदी देश के सर्वाधिक वर्षों तक प्रधानमंत्री रहने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। कहा कि मोदी ने जवाहर लाल नेहरू का रिकार्ड तोड़ दिया।कहा कि विपक्ष मोदी के विदेश यात्रा पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा हैं।

जबकि मोदी देश में विदेशी निवेश और पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए लगातार दौरे कर रहे हैं। कहा कि भाजपा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अभियान चलाएगी। डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि जून माह में संगठन के सात कार्यक्रम आयोजित होने हैं। जिसमें विश्व पर्यावरण दिवस, विश्व योग दिवस, जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जन कल्याण शिविर में उन्हें आमंत्रित किया जायेगा जिन्हें अभी तक सरकार की किसी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। विकसित भारत सम्मेलन जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा जिसमें जनपद के प्रबुद्ध जनों की सहभागिता होगी। कार्यशाला में मुख्य रूप से विधायक धर्म राज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, राम किशोर राजभर, डॉ विनोद कुमार, जिला मंत्री संजय सिंह, विनय पाण्डेय, बजरंगी पाठक, विजय विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।