
महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की सुनी गई समस्याएं
संक्षेप: Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में मिशन शक्ति फेज-पांच के तहत महिला सुरक्षा पर कांफ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को साझा किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा...
अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मिशन शक्ति फेज-पांच के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय महिला सुरक्षा सम्बंधी कांफ्रेंस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों की सहभागिता रही। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कॉन्फ्रेंस में विभिन्न चिकित्सालयों, शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक क्षेत्रों तथा अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थलों पर महिलाओं को होने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी एकत्र करना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाना था। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं से उनकी कार्यस्थल संबंधी चुनौतियों, सुरक्षा संबंधी चिंताओं एवं अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

महिलाओं ने अपनी समस्याओं को खुलकर साझा किया, जिसमें कार्यस्थल पर उत्पीड़न, सुरक्षा व्यवस्था की कमी, स्वास्थ्य सुविधाओं की अनुपलब्धता तथा अन्य सामाजिक बाधाओं के सम्बन्ध मे जानकारी ली गई। बाद में संबंधित विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों को तत्काल समाधान के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर सीडीओ आनंद शुक्ल, जिला कार्यक्रम आधिकारी, जिला प्रोबशन आधिकारी, जिला मिशन शक्ति प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




