Ambedkar Nagar News: बहू-बेटियों की सुरक्षा के प्रति चलाया गया अभियान
Ambedkar Nagar News: सैदापुर में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपनिरीक्षक आशीष यादव ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहने की सलाह दी। ग्राम प्रधान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा और उन्हें अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सम्मनपुर पुलिस ने बहू-बेटी अभियान के तहत कजपुरा ग्राम पंचायत सचिवालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं एवं बेटियों को सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक आशीष यादव ने कहा कि बहू-बेटी अभियान के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं एवं बेटियों को उनके साथ होने वाली घटनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे सतर्क रहें और ऐसी घटनाओं से अपना बचाव कर सकें। उन्होंने अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं एवं बेटियों को जागरूकता के प्रति प्रेरित किया।
इस दौरान ग्राम प्रधान अफसाना बानों, प्रधान प्रतिनिधि आफताब हुसैन, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल हरिकेश और महिला कांस्टेबल सोनाली मौजूद रहीं।

