जमीन के सौदे में लाखों रुपए हड़पने का आरोप
Ambedkar-nagar News - जलालपुर के उस्मापुर मोहल्ले की एक महिला ने जमीन के सौदे में लाखों रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। उसने 24 जनवरी को मोहम्मद आसिफ के साथ 15 गज जमीन बेचने का एग्रीमेंट किया था। आसिफ ने 16 लाख 65 हजार रुपये अदा किए, लेकिन बैनामा कराने में टालमटोल किया। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कस्बे के उस्मापुर (कोयराना) मोहल्ले की रहने वाली एक महिला ने जमीन के सौदे में लाखों रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उस्मापुर निवासी शफीउन्निशा पत्नी मोहम्मद हमीद का कहना है कि उसने 24 जनवरी 2023 को मोहम्मद आसिफ पुत्र उसमान निवासी उस्मापुर के साथ अपनी आबादी की 15 गज जमीन बेचने का एग्रीमेंट किया था। जमीन का सौदा 26 लाख 25 हजार रुपये में तय हुआ था, जिसमें आसिफ ने चेक और नकद मिलाकर 16 लाख 65 हजार रुपए अदा किए थे। आरोप है कि जब बैनामा कराने की बात आई तो आसिफ टालमटोल करने लगा।
बाद में समझौते के तहत आसिफ ने अपनी पत्नी निलोफर के खाते से 10 लाख और 6 लाख 50 हजार रुपये के दो चेक दिए, लेकिन दोनों चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मध्यस्थता से आसिफ के भाई आरिफ ने 8 लाख 80 हजार रुपये दिलाए, जबकि बाकी रकम बाद में देने का वादा किया गया। पीड़िता के अनुसार कई बार समय देने के बावजूद आरोपित ने केवल 36 हजार रुपये ही दिए। बाद में हाजी यार मोहम्मद की मध्यस्थता में प्रति सप्ताह 5 हजार रुपये देने का समझौता हुआ, लेकिन 6 मार्च तक मात्र 20 हजार रुपये ही मिले। पीड़िता का आरोप है कि आसिफ, रिजवान, आरिफ और राशिद ने साजिश कर उनका पैसा हड़प लिया है तथा रुपये मांगने पर धमकी भी दे रहे हैं। पीड़िता ने कोतवाली जलालपुर पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर शेष 7 लाख 29 हजार रुपये दिलाने की मांग की है। कोतवाल अजय प्रताप ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


