ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगर पंख संस्था ने जिला अस्पताल में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

पंख संस्था ने जिला अस्पताल में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

अम्बेडकरनगर। जिले की स्वयंसेवी संस्था पंख-उड़ान एक उम्मीद की ने रक्तदान दिवस की पूर्व...


पंख संस्था ने जिला अस्पताल में किया रक्तदान शिविर का आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,अंबेडकर नगरMon, 14 Jun 2021 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

अम्बेडकरनगर। जिले की स्वयंसेवी संस्था पंख-उड़ान एक उम्मीद की ने रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को जिला अस्पताल परिसर में रक्तदान एवं सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में जनपद की अग्रणी समाजसेवी संस्थाओं ने सहभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन जन में रक्तदान के लिए जागरूकता का संचार करना रहा। इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष अंशु सिंह बग्गा ने कहा कि एक रक्तदान चार लोगों की प्राण रक्षा करता है। इसीलिए इसे महादान की संज्ञा दी गयी है। कार्यक्रम में मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य प्रतिमा यादव एवं जनपद की प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता सिंह ने भी रक्तदान किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, शरद श्रीवास्तव ने जनपद की संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सिद्धार्थ मिश्र, महेंद्र यादव, प्रवीण गुप्त, अथर्व मिश्र, विकास यादव, बजरंगी, गप्पू चौधरी, अकमल, कुन्दन वर्मा, विशाल वर्मा छोटू, प्रिंस वर्मा, ताराचंद व अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें