Ambedkar Nagar News: बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना
हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर में मौसम की बदलती करवट से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं। तेज हवा और बूंदाबांदी से फसलों को आंशिक नुकसान हुआ। शहर की बिजली व्यवस्था बहाल हो गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बहाल करने में कर्मचारियों ने रातभर काम किया।

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। मौसम के एक बार फिर करवट बदलने से लोगों को चिपचिपाती गर्मी में राहत मिली किन्तु किसानों की परेशानियों को बढ़ा दिया। तेज हवा के झोंकों से हुई बूंदाबांदी से फसलों को एक बार फिर आंशिक रूप से नुकसान हुआ। तूफानी बूंदाबांदी से नगर की सड़कें भले ही भीग गई किन्तु बिजली व्यवस्था पर तो एक बार फिर आफत बनकर आई। बूंदाबांदी व हवा थमने पर नगर की बिजली व्यवस्था भले ही बहाल हो गई किन्तु ग्रामीणांचल के दर्जनों गांवों की गुल हुई बिजली को बहाल करने के लिए बिजलीकर्मी देर रात लगे रहे। अधीक्षण अभियन्ता रजनीश कुमार ने बताया कि तेज हवा से जहां भी आपूर्ति में आंशिक व्यवधान आया है उसे युद्ध स्तर पर लगकर कर्मचारी ठीक करा रहे हैं।

