नोटिस के जवाब में प्रस्तुत करें दस्तावेज: एडीएम

Feb 09, 2026 06:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत जिन मतदाताओं का सत्यापन नहीं हुआ, उन्हें एक और मौका दिया गया है। जिला प्रशासन ने नोटिस जारी कर दस्तावेज प्रस्तुत करने की अपील की है। सुनवाई में अनुपस्थित रहने पर मतदाता सूची से नाम काटने की चेतावनी दी गई है।

नोटिस के जवाब में प्रस्तुत करें दस्तावेज: एडीएम

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण यानि एसआईआर के अभियान के तहत जिन मतदाताओं का सत्यापन नहीं हुआ था, उन्हें एक और मौका दिया गया है। नोटिस जारी कर पात्र मतदाता होने का साक्ष्य देने का मौका दिया है। जिला प्रशासन ने नोटिस वालों को समय सीमा में दस्तावेज प्रस्तुत करने की अपील की है। सुनवाई में शिरकत न करने पर मतदाता सूची से नाम काटने की चेतावनी दी गई है। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योत्सना बंधु ने बताया कि निर्वाचक और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से निर्वाचकों की पात्रता सुनिश्चित करने के लिए उन वोटरों को नोटिस दिया गया है, जिनका सत्यापन नहीं हो सका है।

उन्होंने नोटिस प्राप्त किए मतदाताओं से अपील किया है कि संबंधित अधिकारी के सामने सुनवाई के समय उपस्थित होकर दस्तावेज उपलब्ध कराएं। जिससे उनका नाम अन्तिम प्रकाशित मतदाता सूची में दर्ज हो सके। कहा कि यदि मतदाताओं ने नोटिस की सुनवाई के दिन अथवा सम्बन्धित बूथ लेविल अधिकारी द्वारा दस्तावेज मांगे जाने पर उपलब्ध नहीं कराते हैं तो उनका नाम 10 अप्रैल को अन्तिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची से हट जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।