कार सवार युवकों की बेरहमी से पिटाई, दो युवक घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

Ambedkar-nagar News - दुलहूपुर, अम्बेडकरनगर में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दरियापुर गांव में दो युवकों की कार पर हमला कर उन्हें बेरहमी से पीटा गया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

कार सवार युवकों की बेरहमी से पिटाई, दो युवक घायल

दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर,संवाददाता। अम्बेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां कार सवार युवकों की बेरहमी से पिटाई की गई और वाहन में जमकर तोड़फोड़ की गई। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के बाद पीजीआई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दरियापुर निवासी सतीश चन्द्र तिवारी ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उन के पिता स्व. गंगा प्रसाद तिवारी का करीब 20 दिन पूर्व निधन हो गया था।

तेरहवीं संस्कार के बाद पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि सगे भाई दिलीप कुमार तिवारी, उनके बेटे अमित तिवारी व रवि शंकर तिवारी ने बिना बंटवारे वाले खेत में जेसीबी से खुदाई शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़ित के अनुसार 17 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे उसके बेटे शिवम त्रिपाठी की अर्टिगा कार को आरोपियों ने रोक लिया। कार में सवार आदित्य यादव और हर्षित मिश्रा को एकराय होकर लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से हालत नाजुक होने पर पीजीआई टांडा रेफर किया गया।हमलावरों ने कार के आगे-पीछे व साइड के शीशे भी तोड़ डाले। घटना के दौरान चालक शिवम त्रिपाठी जान बचाकर मौके से भाग गया। मालीपुर थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी व तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।