Ambedkar Nagar News: दो पक्षों में हुई मारपीट में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

Ambedkar Nagar News: विद्युतनगर के ग्राम अरसावा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। नासिर हुसैन ने आरोप लगाया कि मोहम्मद हसन सहित अन्य ने उसके परिवार के साथ गाली गलौज और धमकी दी। दुसरी तरफ, मोहम्मद हसन ने भी नासिर पर इसी तरह का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Ambedkar Nagar News: दो पक्षों में हुई मारपीट में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ambedkar Nagar News: विद्युतनगर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। थाना इब्राहिमपुर क्षेत्र के ग्राम अरसावा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट में स्थानीय थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर तीन महिला सहित आठ लोगों के विरुद्ध मारपीट गाली गलौज यहां से मारने की धमकी देने का अपराध पंजीकृत जांच में जुट गई है। बीते सोमवार को ग्राम अरसावां में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों बीच में हुए विवाद में नासिर हुसैन पुत्र अबू मोहम्मद का आरोप है कि मोहम्मद हसन पुत्र नबी हसन मोहम्मद ऑन पुत्र मोहम्मद अब्बास उर्फ बेचू मोहम्मद, तमन्ना पुत्री अली अख्तर ने जमीनी विवाद को लेकर उसको व उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट गाली गलौज किया तथा जान से मारने की धमकी दिया।मामले

के दूसरे पक्ष मोहम्मद हसन पुत्र नबी हसन का आरोप है की नासिर हुसैन पुत्र अबू मोहम्मद काजिम अब्बास पुत्र नासिर हुसैन रोजी बानो एवं नेशी बानो पुत्री नासिर हुसैन ने उसके व उसके परिवार की सकीना बानो के साथ मारपीट गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिया। थाना अध्यक्ष इब्राहिमपुर आशुतोष शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से प्राप्त तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों की तीन महिला सहित कल 8 लोगों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत विवेचना की जा रही है

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsAmbedkar Nagar News: दो पक्षों में हुई मारपीट में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज