Ambedkar Nagar News: दो पक्षो में जमकर हुई मारपीट में पुलिसिया कार्रवाई सिफर

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

Ambedkar Nagar News: इंदईपुर के हंसवर थाना क्षेत्र में फिदाई गनेशपुर में रास्ते के विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे की संपत्ति को नुकसान पहुँचाया, जिसके बाद गंभीर चोटों के साथ घायलों को मेडिकल भेजा गया। हालांकि, अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Ambedkar Nagar News: दो पक्षो में जमकर हुई मारपीट में पुलिसिया कार्रवाई सिफर

Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। हंसवर थाना क्षेत्र के फिदाई गनेशपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट व अराजकता के मामले में मुकदमा पंजीकृत होने के बाद अभी कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है। हालांकि हंसवर पुलिस पहले ही निरोधात्मक कार्रवाई कर चुकी है।हंसवर थाना क्षेत्र के फिदाई गनेशपुर निवासीगण फूलचंद पुत्र बखेड़ू व राजमन पुत्र संदलू के बीच पहले से ही रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि इसी विवाद को लेकर बीते रविवार को एक पक्ष से फूलचंद ,पुत्र दीपक, पत्नी निर्मला, पुत्रियां कांती, लक्ष्मी, पूजा व एक रिश्तेदार हौसिला प्रसाद पुत्र रामचन्द्र निवासी दसेरा जलालपुर दूसरे पक्ष के राजमन की दीवार व ईंट को उखाड़ने लगे।

आरोप की विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गयी थी। मारपीट में राजमन, लकी पुत्र झंगरु, पत्नी मानमती, पुत्री शिवानी व पुत्र मयंक को गंभीर चोट लगी है। जबकि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को चोट पहुंची है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि मामले में अलग अलग मुकदमा पंजीकृत कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअंबेडकर नगरAmbedkar Nagar News: दो पक्षो में जमकर हुई मारपीट में पुलिसिया कार्रवाई सिफर