जानलेवा हमले में युवक के घायल होने व तोड़फोड़ के मामले में आधा दर्जन पर केस

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर जिले के टांडा में शादी समारोह के बाद विवाद के चलते दबंगों ने चंदन कुमार पर जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने चंदन की बाइक और मोबाइल फोन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मामले में आधा दर्जन नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानलेवा हमले में युवक के घायल होने व तोड़फोड़ के मामले में आधा दर्जन पर केस

टांडा, अम्बेडकरनगर,संवाददाता। अम्बेडकरनगर जिले के कोतवाली टांडा क्षेत्र में शादी समारोह के बाद हुए विवाद में दबंगों ने मौजा लखनडीह थाना जहांगीरगंज के निवासी चंदन कुमार को रास्ते में रोककर जानलेवा हमला किया। दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करते हुए उसकी बाइक व मोबाइल फोन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित चंदन कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी लखनडीह, थाना जहांगीरगंज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बुआ के घर पकड़ी भोजपुर चौराहे के पास शादी समारोह था। बहू भोज कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों से विवाद हुआ था। अगले दिन वह अपने रिश्तेदारों का हालचाल लेकर वापस लौट रहा था, तभी पकड़ी भोजपुर चौराहे पर आरोपियों ने उसे घेर लिया。

हमले के आरोप

आरोप है कि सुभाष कुमार, गोलू वर्मा, आकाश गुप्ता, अविनाश वर्मा, शुभम पांडेय, सौरभ कुमार समेत अन्य दर्जन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में चंदन कुमार का सिर फट गया और वह मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया, जिसकी कीमत लगभग 38 हजार रुपये बताई गई है। साथ ही पीड़ित की बाइक तथा उसके साथी की मोटरसाइकिल में भी जमकर तोड़फोड़ की गई।

Voice of UP

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुटे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शादी समारोह के बाद चंदन कुमार पर क्यों हमला हुआ?
चंदन कुमार पर हमला शादी समारोह के दौरान विवाद के चलते हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।