लेनदेन के विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में लेनदेन के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अम्बेडकरनगर। लेनदेन के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौला निवासी सभाचन्द्र ने शिकायती पत्र में बताया कि गत दिवस रात्रि करीब 8 बजे वह प्राथमिक विद्यालय अमरौला के पास किराना की दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के सुरेन्द्र कुमार पुत्र रामतेज व सचिन के द्वारा भूमि विवाद व लेनदेन को लेकर गाली गलौज शुरू कर दिया गया। दोनों ने लाठी डन्डे से उसकी पिटाई भी की। जान से मारने की धमकी देने के साथ ही पूरे परिवार को खत्म करने का भी आरोप पीड़ित ने आरोपियों पर लगाया है।
किराने की दुकान पर तोड़ फोड भी की गई। परिजनों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। शाम को फिर आरोपियों ने चाकू दिखाकर धमकी दी। उधर दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



