मुख्य मार्ग बंद, रेलिंग विहीन पुलिया से खतरनाक सफर कर रहे लोग

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

दुलहूपुर के ग्राम पंचायत मंगुराडिला में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के दौरान मुख्य मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को दिक्कतें हो रही हैं। लोग बिना रेलिंग वाले पुल से गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की मांग की है ताकि हादसों से बचा जा सके।

मुख्य मार्ग बंद, रेलिंग विहीन पुलिया से खतरनाक सफर कर रहे लोग

दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंगुराडिला में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के दौरान मुख्य मार्ग बंद किए जाने से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को जान जोखिम में डालकर बिना रेलिंग वाले सकरे पुल से गुजरना पड़ रहा है। उर्दू बाजार बाजार से छोटे पुल को पार कर ग्राम पंचायत मंगुराडिला को जोड़ने वाला मार्ग काफी समय से जर्जर अवस्था में था, जिस पर इन दिनों ग्राम पंचायत की ओर से इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान पूरे रास्ते को बंद कर दिया गया है, जबकि वैकल्पिक सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था नहीं की गई।

मजबूरी में ग्रामीण, स्कूली बच्चे और दोपहिया वाहन चालक बगल स्थित बिना रेलिंग के पतले पुल से आवागमन कर रहे हैं, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से मांग की है कि निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से कराया जाए अथवा रास्ते को आंशिक रूप से खोलकर आवागमन सुचारु रखा जाए, ताकि लोगों को जोखिम उठाकर सफर न करना पड़े।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।