शहजादपुर नई सड़क पर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

Video of youth being beaten up on Shahjahapur New Road goes viralअम्बेड़करनगर के नगर के शहजादपुर कस्बे में नई सड़क पर एक युवक के साथ सरेआम मारपीट का

शहजादपुर नई सड़क पर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेड़करनगर के नगर के शहजादपुर कस्बे में नई सड़क पर एक युवक के साथ सरेआम मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हिंदुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में कुछ दबंग युवक एक व्यक्ति को बीच सड़क पर घेरकर उसकी पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर नई सड़क का बताया जा रहा है। यहां पर हमलावरों ने युवक को जमीन पर गिराकर लात घूंसों से जमकर मारा, जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। इससे सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा जबकि राहगीर तमाशबीन बने रहे।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की सक्रियता की कलई खुल गई। खुलेआम हुई इस गुंडागर्दी ने अकबरपुर कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।